Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झांसी की तहसील टहरौली विकासखंड बामौर के ग्राम सरसेडा की गौशाला में सर्दी भूख प्यास से लगभग 40 गोवंश की मौत हो गई। जिन की हड्डियां लोडर से ले जाने के दौरान ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा। काटा, झाँसी की तहसील टहरौली के ग्राम सरसेडा के गौशाला में गोवंश की भूख प्यास सर्दी से मौत हो रही है। जिनको जानवर खा रहे हैं गौशाला में गायों की हड्डियों को एकत्र करके व्यापारियों को बेचा जा रहा था। ग्रामीणों ने सूचना मिलने पर लोडर को रोका एवं हंगामा शुरू कर दिया। थाना गुरसराय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों की मांग रही कि उच्च अधिकारी जब तक मौके पर नहीं आएंगे हड्डियों को नहीं दफनाया जाएगा और लापरवाह अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। योगी सरकार में अधिकारी अपनी मनमर्जी करने से नहीं चूक रहे हैं। 

Category

🗞
News

Recommended