Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन के वीर जवान नेवी में इंजीनियरिंग के पद पर तैनात भास्कर पांडेय की मौत की खबर ने ना सिर्फ भास्कर के परिवार बल्कि पूरे शहर गमगीन हो गया। आज सुबह वीर जवान की शौर्य यात्रा में हजारों की संख्या में देश भक्त पंहुचे देखते ही देखते हजारो की संख्या में आम लोग पंहुच गए जन्हा भास्कर की अंतिम यात्रा में देश भक्ति नारो के साथ यात्रा की शुरुवात की गई। महू सेना से आये जवानों की टुकड़ी ने सलामी देकर भास्कर को अंतिम विदाई दी वंही भास्कर की माँ और बहन का रो रो कर बुरा हाल था। भास्कर की अंतिम यात्रा में हर चौराहे और रोड पर आम लोग फूल बरसाते नजर आए वंही उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव सहित एडीएम सीएसपी सहित आला अधिकारियों ने भी सेना के इस वीर जवान को अंतिम विदाई दी। उज्जैन के आगर रोड राजेन्द्र नगर नीवासी भास्कर की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से आज निकली। वीर जवान भास्कर की एक बहन और एक छोटा भाई के अलावा भास्कर के पिता नंद वल्लभ पांडेय आबकारी विभाग में पदस्थ है। वंही माँ गृहणी है।

Category

🗞
News

Recommended