Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर जिले के गन्ना विकास परिषद रोज़ा के ग्राम वसुलिया के प्रगतिशील किसान महेंद्र दुबे के फार्म का आज जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने किसान के फार्म पर गन्ना के साथ उगाई गयी विभिन्न फसलों को देखा तथा किसान से वार्ता की किसान महेंद्र दुबे ने बताया कि यदि गन्ने की बुवाई ट्रेंच विधि से 5 फ़ीट की दूरी पर की जाये और उसके साथ विभिन्न फसलों को सहफसली के रूप मे उगाया जाये तो किसान की आमदनी दोगुनी नहीं बल्कि तीन गुनी हो जायेगी। उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने गन्ने के साथ सहफसली के रूप मे फूलगोभी, धनिया, शलजम, गाजर, पातगोभी, मटर, चना, मूली, बांकला, सरसो, चना, बैगन, टमाटर, लहसुन आदि की खेती की है। गोभी, मूली, शलजम की खुदाई के बाद उसी खेत मे प्याज़ लगाया जायेगा। इस प्रकार विभिन्न फसलों को उगाने से उनकी घरेलु जरूरतों के साथ साथ आमदनी भी हो रही है। उनके द्वारा यह भी बताया गया की विभिन्न फसलों को उगाने मे किसी भी प्रकार के रासायनिक उर्वरको का प्रयोग नही किया जा रहा है। आर्गेनिक खादो का ही प्रयोग किया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended