Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बंध में अभियानों के अंतर्गत थाना रौजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिसमे पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों रामकिशोर व पप्पू को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक अदद देशी रायफल 315 बोर मय 5 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 07 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Category

🗞
News

Recommended