Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-जिले में बेटी की तबीयत खराब होने पर एक सिपाही को छुट्टी मांगने पर इंस्पेक्टर ने अभद्रता कर अपने ऑफिस से भगा दिया. इस बीच यूपी 112 पुलिस कार्यालय में तीन दिन का अवकाश मांग रहे सिपाही से इंस्पेक्टर की अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.मामला यूपी 112 में तैनात सिपाही राजकिशोर ने बताया कि उसकी बेटी की तबियत ज्यादा खराब है, इसलिए वह तीन दिन की छुट्टी लेने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित यूपी 112 कार्यालय गया था. उसने प्रभारी निरीक्षक मुसाफिर प्रसाद को अवकाश प्रार्थना पत्र देकर तीन दिन की छुट्टी मांगी. इस पर प्रभारी निरीक्षक आग बबूला हो गए. गालियां देते हुए कार्यालय से भाग जाने और उच्चाधिकारियों से छुट्टी लेने की बात कही.सिपाही और इंस्पेक्टर के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इधर, यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक मुसाफिर प्रसाद ने बताया कि पांच सिपाहियों की ड्यूटी कार्यालय में प्रशिक्षण पर लगी है, जिसमें राजकिशोर भी शामिल है. यह प्रशिक्षण 28 जनवरी को पूरा हो रहा है।

Category

🗞
News

Recommended