Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर में 26 जनवरी को किसान तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए रालोद के द्वारा एक पंचायत का आयोजन किया गया। रविवार को क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर में रालोद के वरिष्ठ नेता डाक्टर विक्रांत जावला के आवास पर किसानों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि किसान सोमवार को दो बजे अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर भारी संख्या में दिल्ली के लिए रवाना होगे। डाक्टर विक्रांत जावला ने कहा कि क्षेत्र के गांव भभीसा, डांगरौल, कनियान, भनेड़ा, भारसी, नाला सहित आदि गांवो से लगभग तीन सौ ट्रैक्टर दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने के लिए जायेंगे। पंचायत में रालोद के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा, पूर्व प्रधान विनोद, सतवीर, राजेश, अमित, अक्षय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended