Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में आयोजित सुशासन की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम में उदाहरण देकर इंदौर की निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी आज भी हैं। जिनकी वजह से शासन चलता है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मैंने स्वयं भी निगमायुक्त को इंदौर एयरपोर्ट पर कहा था की जरूरत हो तो आराम कर लीजिए। लेकिन उन्होंने बच्चे को जन्म देने के एक दिन पूर्व तक काम कर, कर्तव्य निष्ठा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा की 10 दिन बाद ही वह फिर से शहर की स्वच्छता देखने निकल पड़ी।

Category

🗞
News

Recommended