Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में शामिल कार पलटी, एक घायल प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले में आ रही गाड़ियों में से एक कार अनियंत्रित होकर टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम धमना व शक्तिभैरों के मध्य पलट गई । झाँसी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जब टहरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे तो उनके काफिले में शामिल एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। जिसे पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया बताया जाता है कि कार में 3 लोग सवार थे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के काफिले में आ रही गाड़ियों में से एक कार अनियंत्रित होकर टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम धमना व शक्तिभैरों के मध्य पलट गई । जिसमें बीजेपी नेता रामसिंह पटेल निवासी पिपरा घायल हो गए तुरंत उपचार के लिए टहरौली उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पलटने वाली कार में तीन लोग सवार थे।

Category

🗞
News

Recommended