Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-कृषि कानूनों के विरोध में देश के तमाम किसान संगठनों के धरना व गणतंत्र दिवस पर आयोजित ट्रैक्टर मार्च को समर्थन देने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तहसील मितौली क्षेत्र में समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिला महासचिव प्रवीन यादव ने अपने तमाम युवाओं किसानों वह बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ मार्च निकाला। प्रवीन यादव ने ट्रैक्टर मार्च को संबोधित करते हुए कहा कि कारपोरेट परस्त मोदी सरकार द्वारा कृषि कानूनों के माध्यम से खेती खेती व किसान पर बड़ा हमला हुआ है। कृषि कानूनों के नाम पर देश के अन्नदाता की जमीनों को हड़प कर कारपोरेट घरानों को जो सौंपने की साजिश है उसे हम किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने देंगे। जब तक कानून वापस नहीं लिए जाते हमारा विरोध जारी रहेगा। हम देश के अन्नदाता के हक हकूक की लड़ाई हर कीमत चुका कर लड़ते रहेंगे। ट्रैक्टर मार्च में प्रमुख रूप से संग्राम सिंह, सुधीर कुमार, अंचल यादव, सिंटू शर्मा, शिवम बाबू, अनुराग सोशलिस्ट, कुलदीप यादव, मोहम्मद इलियास शामिल रहे।

Category

🗞
News

Recommended