Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
दिल्ली में 26 जनवरी किसान ट्रैक्टर परेड में हुए बवाल के बाद बागपत पुलिस भी एक्शन में आ गई है। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पिछले 19 दिसंबर से चल रहे किसानों के धरने को बीती रात पुलिस ने तहस-नहस कर दिया। 19 दिसंबर से कृषि कानून के विरोध में बागपत की बडौत तहसील में खाप चौधरियों की अगुवाई में चल रहा था किसानों का धरना। पुलिस ने किसानों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए धरनास्थल से खदेड़ दिया। धरना स्थल पर से जेसीबी मशीन द्वारा हाईवे पर लगे अवरोध को साफ करवाया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने हाईवे पर गाढ़े हुए टेंट और तंबू उखाड़कर यातायात चालू करा दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बल प्रयोग नहीं किया गया है, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से किसानों को उनके घर भेजा गया है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended