Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मंगलवार को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है। अब गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली और यूपी की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने किसानों से तुरंत सड़क खाली करने को कहा है। इतना ही नहीं पुलिस के पहुंचने के साथ ही गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की वॉटर सप्लाई काट दी गई है। पुलिस ने यहां लगाए गए पोर्टेबल टॉयलेट भी हटाने शुरू कर दिए हैं। यूपी रोडवेज की दर्जनों बसें भी यहां लाकर खड़ी कर दी गई हैं। दूसरी तरफ, सिंघु बॉर्डर पर भी भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक बॉर्डर खाली कराने के लिए दिल्ली और यूपी की पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन कर सकती है। इस बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने सीनियर अफसरों की बैठक बुलाई है।

Category

🗞
News

Recommended