Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर अपहरण कर लड़की को बेचने के मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष कार्यवाही की मांग करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें कि करीब 1 माह पहले सुंदरसी थाने के अंतर्गत ग्राम कसम खेड़ी से एक नाबालिक लड़की अंगुरबाला को बहला-फुसलाकर गांव में ही रहने वाली मुस्कान नाम की महिला ने गांव से करीब 100 किलोमीटर दूर ले जाकर बेच दिया था। जिसकी शिकायत परिजनों द्वारा सुंदरसी थाने पर की गई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अंगुरबाला की तलाश करते हुए अंगुरबाला को ढूंढ निकाला, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अंगुरबाला से पुलिस द्वारा जो बयान लिए गए हैं। वह किसी दबाव में अंगुरबाला द्वारा दिए गए हैं। आज इसी मामले में हमारे द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि पीड़ित लड़की के दोबारा से बयान लिए जाएं और निष्पक्ष कार्यवाही की जाए परिजनों का आरोप है कि पुलिस किसी दबाव में आकर काम कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended