Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के 64 व्यक्तियों को गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं सांसद शंकर लालवानी द्वारा नागरिकता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह, अपर कलेक्टर मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा अतिथिगण मौजूद थे। नागरिकता प्राप्त करने वाले व्यक्तियों ने जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन से मिले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व लोकसभा स्पीकर महाजन ने नागरिकता प्राप्त करने वाले सभी व्यक्तियों को बधाई दी। सांसद श्री लालवानी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को नागरिकता प्राप्त हो सकें, इसमें सबसे अधिक सहयोग पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती महाजन का रहा है। उन्हीं के नेतृत्व में हमारे प्रयासों को सही दिशा मिल पायी। उन्होंने नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों से कहा कि वे सभी भी देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।
इस अवसर पर कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि नागरिकता हेतु लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में डेडिकेटिड सेल गठित किया गया है, ताकि ऐसे सभी लंबित आवेदनों पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर नागरिकता प्रदान की जा सकें।

Category

🗞
News

Recommended