Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को लोन देने में रूचि नहीं लेना एक एक्सिस बैंक को महंगा पड़ गया है। कलेक्टर के निर्देश पर उज्जैन नगर निगम ने बैंक की आश्रय होटल स्थित शाखा को सील कर दिया है। शुक्रवार की शाम कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उज्जैन में होटल आश्रय के ग्राउंड फ्लोर में संचालित हो रही एक्सेस बैंक का स्टाफ शुक्रवार की शाम को समय हक्का-बक्का रह गया जब नगर निगम की टीम नगर निगम के सहायक आयुक्त सुबोध जैन के नेतृत्व में एक्सिस बैंक पहुंची और स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत लोन देने रूचि नहीं लेने के कारण कलेक्टर के आदेश पर सील करने आ धमके। नगर डैम के सहायक आयुक्त सुबोध जैन के मुताबिक एक्सिस बैंक द्वारा प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को लोन दिए जाने में लगातार आनाकानी जा रही है

Category

🗞
News

Recommended