Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन। सड़क सुरक्षा माह में पुलिस नियमों के प्रति जागरूकता के साथ सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए अभियान चला रही है। आज लोक परिवहन वाहन चालकों की आंखों की जांच की जा रही है। देवासगेट पर आज सुबह यातायात विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर मैजिक, ऑटो, ई-रिक्शा और बस चालकों की आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया है। सुबह से ही यहां वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी आंखों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से कराई जा रही है। जिन वाहन चालकों की आंखों में परेशानी है उन्हें उपचार के लिए संबंधित अस्पतालों में भेजा जाएगा। वहीं कुछ वाहन चालकों को दवा भी लिखी जा रही है। विदित हो कि इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह को 30 दिन का किया गया है। जिसमें यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। स्कूल, कॉलेजों में पहुंचकर छात्रों को यातायात के नियम बताए जा रहे हैं। वहीं सड़कों पर भी वाहन चालकों को जागरूक करने का काम पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended