Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
यूपी कैबिनेट मंत्री ने विपक्षी दलों पर बोला हमला कहा...
#Up cabinet mantri ne #Bipakshi dalo par #bola hamla
खबर चंदौली से है जनपद के दौरे पर आए योगी सरकार में ग्राम विकास मंत्री विभाग के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन को लेकर जहां योगी सरकार का रुख स्पष्ट किया । वहीं विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा । किसान आंदोलन पर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा देश में मोदी जी का ही संदेश माना जाता है और सौभाग्य से उत्तर प्रदेश में जिनके नेतृत्व हम काम कर रहे हैं । योगी आदित्यनाथ जी जैसे महान व्यक्तित्व के धनी हमारे मुख्यमंत्री हैं। और उनकी बड़ी सतर्क दृष्टि रहती है उत्तर प्रदेश के सभी बिंदुओं पर । हमारे मुख्यमंत्री हमारे अगुआ हैं जो उनका फैसला होगा जो नेतृत्व का निर्देश होगा उसका पालन हो यह हमारा कर्तव्य है । हम उनके पीछे खड़े हैं । जो उनका विचार होगा उसके साथ हम हैं ।

Category

🗞
News

Recommended