Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जहां एक तरफ इंदौर नगर निगम की अमानवीय हरकत से पूरे देश मे इंदौर का नाम बदनाम हो गया है। वही इंदौर की एक अलग पहचान भी पूरा देश जानता है। दो दिन पूर्व हुई बुजुर्गों को इंदौर से बाहर करने की कार्यवाही के बाद फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद ने मदद के लिए मार्मिक वीडियो सन्देश इंदौर के लिए जारी किया था। जिसमे आश्रय मंदिर बनाकर बुजुर्गों की मदद के लिए इंदौरियों से सहयोग चाहा था। सूद का वीडियो देखते ही शहर के संजय लुणावत की सोनू सूद से वीडियो कॉलिंग पर चर्चा हुई। जिसमें लुणावत ने अपनी और से आश्रय मंदिर के लिए 4 एकड़ जमीन देने का फैसला लिया। आगे संजय लुणावत सहित सोनू सूद टीम कार्य कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended