Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली पुलिस द्वारा मादक पदार्थ सहित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 125 ग्राम अवैध चरस बरामद । पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाए जा रहे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सूचना पर लिसाढ़ मोड से 125 ग्राम अवैध चरस सहित अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण- 1- जितेन्द्र उर्फ जिल्ला पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम किवाना थाना कांधला जनपद शामली । 

Category

🗞
News

Recommended