Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
केंद्र सरकार की ओर से वित्‍तीय वर्ष 2021-22 के लिए देश का बजट सोमवार को पेश कर दिया गया है। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश करते हुए स्‍वास्‍थ्‍य और बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। लेकिन उनकी ओर से इनकम टैक्‍स स्‍लैब में किसी तरह की राहत नहीं दी गई।
वहीं रक्षा क्षेत्र के लिए भी कोई ऐलान नहीं किया। इस बीच कांग्रेस ने बजट 2021-22 को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बजट में सिर्फ उन राज्‍यों को पैसा दिया गया है, जहां चुनाव होने वाले हैं।

Category

🗞
News

Recommended