Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में किसानों का आंदोलन आज 69वें दिन भी जारी है. अपनी मांगों को लेकर सरकार से असंतुष्ट चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को चक्का जाम करने का ऐलान किया है. यह चक्का जाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच रखा जाएगा. इसमें देशभर के किसान नेशनल और स्टेट हाईवे जाम करेंगे, ताकि सरकार को चेताया जा सके कि वो किसानों को कमजोर समझने की भूल न करे. किसानों ने इंटरनेट सेवा के बाद ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
#Farmersprotest2020 #AgricultureLaws #BJP #Narendrasinghtomar #farmerstractormarch #DelhiNews

Category

🗞
News

Recommended