Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील परिसर में मेला सा लगा हुआ था ।वही ग्रामीणों से आए हुए लोगों को जन जागृति फैलाने के लिए एक विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। सबसे पहले डीएम व एसपी ने शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा और अध्यापकों से उसके बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उसकी सराहना की । बाल एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल को देखा जहां उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली और उनके बनाए हुए व्यंजन का स्वाद चखा ।जबकि उसके बगल में लगे स्वयं सहायता समूह द्वारा सिलाई कटाई के स्टाल को देखा जिसमें महिलाओं ने ब्लाउज पेटीकोट हाथ से चलने वाले पंखे बनाए थे। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी धनजीत कौर को उनके लिए धन उपलब्ध कराने के लिए दिशा निर्देश दिए ।कृषि विभाग के स्टाल पर उन्होंने कृषि के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया एवं किसान सम्मान निधि से छूटे हुए किसानों के फार्मो को दुरस्त कर उनको शीघ्र ही किसान सम्मान निधि की सूची में जोड़ने के निर्देश दिए ।वन विभाग के स्टाल पर उन्होंने कर्मचारियों को पर्यावरण के लिए काम करने के निर्देश दिए।

Category

🗞
News

Recommended