Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली।कैराना तहसील पर सैकड़ो लोगो के साथ प्रदर्शन कर ज्ञापन देने से पूर्व पुलिस ने किसान नेता को घर मे नजरबंद कर दिया। किसान नेता ने पुलिस को तहरीर देकर कारवाही की मांग की है।  थाना क्षेत्र के गांव डांगरौल निवासी किसान नेता राजन जावला ने किसान विरोधी बिल व गन्ने भुगतान की मांग को लेकर सैकडो किसानो साथ तहसील का घेराव कार्यक्रम तय किया था। शुक्रवार को पुलिस ने किसान नेता को कैराना जाने से पूर्व ही आवास पर हिरासत मे लेकर घर मे नजरबंद कर दिया।   किसान नेता राजन जावला  ने  कहा कि लगातार सरकार और पुलिस  मुझे निशाना  बनाकर किसान की हक  की लडाई लडने  से रोक रही है  पिछले  दो महीने मे 6 बार मुझे घर  पर नजरबंद किया पुलिस  तानाशाही पर  उतर आयी है हम सरकार और पुलिस  का डटकर सामना  करेगे और जेल जाने से पीछे नही हटेगे।

Category

🗞
News

Recommended