Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अमेठी के जगदीश पुर थाना क्षेत्र मे पुरानी रंजिश को लेकर आधे दर्जन दबंगों ने एक परिवार के ऊपर लाठी डण्डे और धारदार हथियारों से लैस होकर घर मे घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया और मारना पीटना शुरू कर दिया जिसमें महिलाओं समेत लगभग आधे दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया। जहाँ पर डाक्टरो ने एक महिला की हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पालपुर तकिया गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर तांडव मचायाऔर मारपीट कर महिलाओं सहित छह लोगो को घायल कर दिया पीड़ित न जिसकी लिखित शिकायत कोतवाली जगदीशपुर में देकर कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि पालपुर तकिया निवासी सिराज अहमद पुत्र रमजान अली ने थाने में दिए गए। प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि आज सुबह मेरे विपक्षी मुस्लिम पुत्र मोसीम अली मोहम्मद अली आदि लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार के साथ मेरे घर के अंदर घुसकर सभी सदस्यों को दौडा दौडा कर बुरी तरह से मारा पीटा जिससे सभी लोगों को काफी चोटे आई है।

Category

🗞
News

Recommended