Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
श्री खत्री महिला संगठन द्वारा चलाई गई आत्मनिर्भर परियोजना के तहत 25 जनवरी 2021 से 05 फरवरी 2021 तक लड़कियों को संकल्प हॉबी क्लासेज में निःशुल्क सिलाई, कढ़ाई,बैग बनाना आदि कई चीजें सिखाई गई। 25 जनवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी सेंट्रल के मंडलाध्यक्ष श्री के के श्रीवास्तव जी द्वारा संपन्न किया गया और 05 फरवरी 2021 को एक समापन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसके की मुख्य अतिथि रोटरी सेंट्रल के पूर्व मंडलाध्यक्ष श्री अजय आघा जी और श्रीमती पूनम आघा जी थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव खत्राणी रश्मि महेन्द्र द्वारा किया गया। संगठन की संरक्षिका सविता चोपड़ा के मार्गदर्शन और सभी सदस्यों की सहभागिता से यह पूरा कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Category

🗞
News

Recommended