Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इंदौर में झोन 11 वार्ड 49 के महावीर नगर सिद्धार्थ अपार्टमेंट के पास, उमंग पैराडाइज़ मल्टी के सामने वाली बेकलाइन में जहां रहवासियों द्वारा गंदगी फेंकी जाती थी कोई भी व्यक्ति उस बेक लाइन में गंदगी व बदबू के कारण अंदर जाना तो दूर बेक लाइन के पास खड़ा नहीं रह पाता था, उसी स्थान को निगम की टीम द्वारा सफाई करके सजाया व सौंदर्यीकरण किया गया जिसके परिणाम स्वरूप आज इस आदर्श बेकलाइन में निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा क्षेत्रीय रहवासियों व बच्चों के साथ बैडमिंटन खेला गया एवं आस पास के सभी रहवासी व बच्चों द्वारा भी बेकलाइन में बेड मिंटन खेला गया, आयुक्त के साथ रहवासी एवं बच्चों द्वारा प्लांटेशन किया गया व बेकलाइन में बैठकर चाय पार्टी की गई !इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश उपाध्याय, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, बेसिक्स टीम से जगताप व उनकी टीम तथा बड़ी संख्या में बेकलाइन के आसपास के रहवासी एवं बच्चे उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended