Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं हिंदु जागरण मंच के द्वारा शनिवार को युवा जाग्रति वाहन रैली निकाली गई। दोपहिया वाहन रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। रैली के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। रैली शुरू होने से लेकर संपन्न होने तक पुलिस बल शहरभर में तैनात रहा और कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। रैली में अतिथि के रूप में पर्वतारोही रत्नेश पांडे मौजूद रहे। पांडे स्वर्ण पदक से सम्मानित हैं और सबसे पहले एवरेस्ट की चोटी पर भगवा पताका फहराने का ऐतिहासिक कार्य उन्होंने किया था। रैली समापन पर पांडे ने युवाओं को संबोधित किया और अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर व मंदिर आंदोलन से जुड़ी बातें बताईं। रैली एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ हुई और टंकी चौराहा, धोबी चौराहा, महुपुरा, मगरिया, सोमवारिया, बड़ा चौक, नईसड़क, लक्ष्मीनगर, एबी रोड से होकर बस स्टैंड पर सम्पन्न हुई।

Category

🗞
News

Recommended