Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
Uttarakhand Avalanche Updates : उत्तराखंड में नंदा देवी ग्लेशियर का रविवार को एक हिस्सा टूटने के कारण आपदा के बाद धौली गंगा नदी का जलस्तर रविवार की रात एक बार फिर बढ़ गया. रविवार रात करीब आठ बजे अचानक धौली गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के चलते अधिकारियों को एक परियोजना क्षेत्र में जारी राहत एवं बचाव कार्य को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. बाद में कार्य फिर शुरू किया गया. टनल में फंसे लोगों के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है. जेसीबी की मदद से टनल के अंदर पहुंच कर रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है. अब तक कुल 15 व्यक्तियों के को रेस्क्यू किया गया है जबकि 14 शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए हैं.
#ChamoliGlacierBurst #ChamoliDisaster #ChamoliDisasternews #Uttrakhandnews

Category

🗞
News

Recommended