Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-मोहम्मदी क्षेत्र में महेशपुर वन रेंज के सुभाष नगर और 16 नंबर पर लगातार चार दिनों से बाघ टहल रहा है जिससे रास्ते पर आने जाने वाले राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लगभग 6 बजे के आस पास रास्ते को पार करने का वीडियो लोगों ने बनाया। लेकिन बाघ ग्रामीणों और राहगीरों के लिए अब दहशत का पर्याय बन रहा है। इतना ही नहीं दुस्साहसी लोग बाघ को रोज देखने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं वन विभाग की टीम लगातार बाघ की मॉनिटरिंग करने की बात करती है। उसको जंगल की ओर भेजने का प्रयासरत है। लेकिन बाघ चार दिनों से खुले खेतों में गन्ने में डेरा जमाए हुए है। आश्चर्य की बात है कि जब सड़क पर राहगीर एवं बाइक सवार बाघ के साथ जान जोखिम में डालकर देखने के लिए रुक जाते है और कुछ तो कार में बैठकर उसके सामने से वीडियो बनाते हैं। यही नहीं रेहरिया से अमीर नगर जाने वाली सड़क पर तो महीनों से बाघ की दहशत थी। वन विभाग की टीम लगातार लोगों को जागरूक कर अलर्ट रहने के लिए कह रही है । पर स्थानीय लोगों को खेती किसानी के कार्यो में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Category

🗞
News

Recommended