आईपीएल 2021 की तैयारियां जारी हैं. ऑक्शन की तारीख का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है. चेन्नई में 18 फरवरी को ऑक्शन होगा. इसके लिए खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी हो गई है. इस बीच अब टीमों ने अपनी रणनीति बनाने का काम शुरू कर दिया है. सभी टीमें अपने अपने टारगेट तय कर चुकी हैं और अब ऑक्शन के दिन घमासान मचेगा. एक साल के ब्रेक के बाद अब एक बार फिर भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें ऑक्शन में आना पड़ रहा है. क्योंकि एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स यानी सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही वे फिर से ऑक्शन में आएंगे.