Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया शासकीय कॉलेज बिल्डिंग का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। यूं तो भवन का निर्माण काफी पहले पूरा हो जाना था। किंतु बजट की कमी और कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन के चलते काम लंबे समय तक बंद रहा । जिसके कारण कॉलेज निर्माण कार्य पूरा होने में तय समय से काफी अधिक दिन लग गए । किंतु अब काम अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि नवीन सत्र से विद्यार्थियों को नए भवन का लाभ मिलने लगेगा । कालेज के प्राचार्य डॉ बीएस विभूति का कहना है कि कालेज का निर्माण कार्य अब अंतिम दौर में है। बाहर से बिल्डिंग की पुताई शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि आगामी एक-दो महीने में काम पूरा हो जाएगा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended