Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
इन दिनो विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन मैं मंदिर विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके चलते मंदिर के चारों ओर खुदाई चल रही है एवं आज सुबह करीब 8:00 बजे मंदिर के सामने वाले हिस्सा मैं एकाएक मिट्टी धंस गई। जिस जगह से मिट्टी का टीला धराशाई हुआ, वहां पर विद्युत विभाग की डीपी लगी हुई थी तथा अमावस के चलते आज खुदाई का कार्य बंद था अगर कार्य चालू होता और मिट्टी थोड़ी और धस जाती,तो डीपी भी धराशाई होकर नीचे कार्य कर रहे मजदूरों कोअपनी चपेट में ले सकती थी,जैसे ही इस बात की खबर मंदिरसमिति को लगी तो तत्काल आनन -फानन में डीपी तक पहुंचने वाले विद्युत के तार कटवाए। साथ ही उस ओर जाने वाले रास्ते को बैरीगेटिंग किया गया साथ ही यूडीए है कि टीम को तत्काल व्यवस्था में लगाया गया।

Category

🗞
News

Recommended