Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पहले थी स्वागत की तैयारी
अब विरोध की रणनीति में जुटे शिक्षक
प्रिंसिपल पद पदोन्नति में अनुपात परिवर्तन का है मामला
कैबिनेट से किया गया डेफर
ऐसे में अब रेसला संगठन ने दी चेतावनी
सात दिन में नहीं बदला गया अनुपात
तो 52 हजार स्कूल व्याख्याता करेंगे आमरण अनशन

कुछ दिनों पहले तक मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटा शिक्षक संघ रेसला अब उनके विरोध में आ गया है। कारण है पिं्रसिपल पद पदोन्नति में स्कूल व्याख्याताओं के अनुपात को बढ़ाए जाने का मामला। दरअसल रेसला ने इस अनुपात को बढ़ाए जाने की मांग की थी। जिस पर उच्च स्तर पर पत्राचार हुआ और संगठन को सकारात्मक निर्णय किए जाने का आश्वासन भी मिला लेकिन पिछले दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे को डेफर कर दिया गया। जिससे संगठन में विरोध के सुर तेज हो गए हैं।

Category

🗞
News

Recommended