Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने गुरुवार को ट्रामा सेंटर के सी ब्लॉक में बने वैक्सीनेशन सेंटर में कोरोना का टीका लगवाया इसके बाद वह आधे घंटे तक वैक्सीनेशन सेंटर में ही ऑब्जरवेशन में रहे और फिर यहां से निकलने के बाद अपने काम में जुट गए वह विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए जिले के कुछ गांवों में भी पहुंचे और अन्य कार्य भी किए कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि टीका लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई वह आम दिनों की तरह ही अपना काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जिले में अधिकांश हेल्थ वर्कर को कोरोना का टीका लग चुका है दूसरे चरण में फ्रंटलाइन कोरोना वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended