Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
विजय नगर थाना क्षेत्र के भमौरी में शुक्रवार रात भीषण अग्निकांड हुआ। आग से लाखों की कारें और लकड़ियां जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी अनुसार फायर टीम को रात में सूचना मिली थी कि भमोरी पुल के पास एक शाॅप में आग लग गई है। सूचना के बाद तत्काल टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि आग लकड़ी के टॉल में लगी हुई है। पास ही एक कार का सर्विस सेंटर है, उसे भी आग ने चपेट में ले लिया है और यहां खड़ी गाड़ियां जल रही हैं। इस पर टीम ने आग काे काबू में करने की कोशिश शुरू की। काफी जद्दोजहद के बाद करीब 5 से 6 टैंकरों के जरिए आग को काबू में किया गया। रहवासी और व्यावसायिक इलाके में लगी आग से हड़कंप मच गया। शक है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। इब्राहित ऑटो गैराज के मालिक अनीस उर्फ अन्नू खान ने बताया कि देर रात थाने से फोन आया था कि आपकी शॉप में आग लग गई है। जल्दी से मौके पर पहुंचिए। यहां पर हम चार पहिया वाहनों की सर्विसिंग करते हैं। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। 

Category

🗞
News

Recommended