Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश के चलते एक टेंट व्यापारी को कुछ लोगो ने घेरकर गोली मार दी। घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर के दिया गया गया है तथा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आपको बता दें कि निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम चौढेरा निवासी अरविंद सिंह टेंट व्यापारी है। वह ग्राम गढ़ा निवासी अपने एक साथी को छोड़कर वापस अपने गांव लौट रहा थे। इसी दौरान गढ़ा के रहने वाले कुछ लोगो ने पुल पर अरविंद को घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट का विरोध करने पर दबंगों ने अरविंद पर फायर कर दिया गोली उसके कंधे के पास लगी। गोली मारने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही निगोही पुलिस मौके पर वहां पहुंची और घायल अरविंद को निगोही सीएचसी लाया गया जहां उसकी हालत खराब देखते हुए उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Category

🗞
News

Recommended