Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाहजहांपुर: जिले में सरोजनी नायडू के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के अवाहन पर राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन खिरनी बाग रामलीला मैदान में किया गया। जिसमें सपा प्रवक्ता नेहा यादव ने शिरकत की। सपा प्रवक्ता नेहा यादव का सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वही कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान सपा प्रवक्ता नेहा यादव ने अखिलेश सरकार की योजनाएं गिनाई और योगी सरकार पर जमकर वर्षी उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दमनकारी नीति के तहत काम कर रही है जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है । उसे जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और महिलाएं सुरक्षित नहीं।

Category

🗞
News

Recommended