Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। रबी सीजन 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर फसलों के उपार्जन के लिए 100 से अधिक खरीदी केन्द्र बनाये। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज रबी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किये जा रहे पंजीयन कार्य की समीक्षा के दौरान दिये। कलेक्टर श्री जैन ने निर्देश दिए कि किसान पंजीयन की संख्या बढ़ाये। वर्तमान मे 58000 किसानों का पंजीयन हुआ है। जबकि गत वर्ष 59 हजार 823 किसानों ने पंजीयन कराया था। साथ ही किसानों को मोबाईल एप्प से पंजीयन कराने के लिए प्रेरित भी करें। उपार्जन केन्द्र तय करते समय ही सुनिश्चित करें कि कौन सा वेयर हाउस किस केंद्र से खरीदी गई फसल उठाएगा। कलेक्टर ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि उपार्जन केंद्र पर आने के लिए किसानों को ज्यादा दूरी तय नहीं करना पड़े। नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी बारदानों की उपलब्धता के लिये अभी से तैयारी करें। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को तीन दिन में शून्य पर लाये कलेक्टर दिनेश जैन ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के तहत प्राप्त शिकायतों को सभी विभाग तीन दिन में शून्य करें।

Category

🗞
News

Recommended