Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
किसान आंदोलन के समर्थन में युवा बाइक रैली
#Kisano ke samarthan me #Yuva bike raili
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 3 कृषि कानूनो के विरोध मे गाज़ीपुर बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन मे कस्बा सिसौली से भाकियू युवा नेता सरवीन फौजी द्वारा आयोजित युवा बाइक रैली निकाली गई जिसमे क्षेत्र के सैकड़ों युवाओ ने अपनी बाइक सहित हिस्सा लिया । बाइक रैली ने सिसौली क्षेत्र के लगभग 8 किलोमीटर मे पड़ने वाले सभी गांव मे जाकर किसानों को ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुचने का आह्वाहन किया । बाइक रैली के बाद भाकियू कार्यालय पर युवाओ की पंचायत हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि आने वाली 17 तारीख को भाकियू मुख्यालय सिसौली से युवा जल उठाएंगे जिसे डाक कावड़ की तरह दौड़ कर गाज़ीपुर बॉर्डर पर ले जाकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को पिलाया जाएगा । बाइक रैली मे अभिजीत चौधरी ,राहुल बालियान ,सुरेश कुमार , तनुज बालियान , कपिल बक्शी , नितिन , दिलशाद आदि लोगो ने बाइक रैली मे वालेंटियर के रूप मे कार्य किया । गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर लंबे समय से किसानों का आंदोलन जारी है जिसके समर्थन में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक किसान परिवारों से जुड़े तमाम लोग लामबंद होते नजर आ रहे हैं जिसके चलते दिल्ली बॉर्डर पर लगातार किसानों का जाने का सिलसिला लगातार जारी है मुजफ्फरनगर में कृषि बिल का विरोध पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है।

Category

🗞
News

Recommended