Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। एबी रोड स्थित प्रसिद्ध मां राज राजेश्वरी मंदिर पर सोमवार को धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ,भाजपा के वरिष्ठ नेता माखन सिंह चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य जनों द्वारा नवनिर्मित सांस्कृतिक भवन एवं कार्यालय कक्ष का लोकार्पण किया गया। साथ ही इस मौके पर शॉपिंग कांपलेक्स का भूमि पूजन किया गया। अतिथियों ने मंदिर में हुए निर्माण व विकास कार्यों को सराहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और गणमान्य जन मौजूद थे। मां राजराजेश्वरी मंदिर से जुड़े भक्तों श्रद्धालु भी मौजूद रहे। धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की। लोगों ने भी दिल खोल कर उनका स्वागत सत्कार किया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended