Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-सिंगाही कस्बे में एक दिवसीय सरदार वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देवा थापा, रिज़वान, साबित ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर पुरस्कार पर कब्जा जमाया।कस्बे में राज खान ने अपने पिता पहलवान स्वर्गीय हमीद की स्मृति में कस्बे के मेला मैदान में एक दिवसीय सरदार वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल कुश्ती दंगल का आयोजन कराया। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता चौधरी हिमांशु पटेल ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। दंगल में दूर दराज से आये सभी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। पहली कुश्ती देवा थापा काठमांडू और राजिस्थान के मोनू, दूसरी कुश्ती विक्की राजिस्थान और कलियर के रिज़वान, तीसरी कुश्ती रजिस्थान के सुनील और कलियर के साबित, चौथी कुश्ती देव् थापा और सोनू रजिस्थान के बीच दोबारा हुई। जिसमें देव् थापा, रिज़वान, साबित विजयी होकर पुरस्कार पर कब्जा जमाया। इसके अलावा और भी लोकल की टीमों द्वारा भी कुश्ती हुई। इस मौके पर काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ ने भरपूर आनंद उठाया।

Category

🗞
News
Comments

Recommended