Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) हों या कोई और किसान नेता (Farmer leader), इन सबको आंदोलन करने की प्रेरणा जिस किसान नेता से मिली वो थे राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के पिता- महेंद्र सिंह टिकैत (Mahendra Singh Tikait.)... महेंद्र सिंह टिकैत एक ऐसे किसान नेता थे जो कभी सरकार की चौखट पर नहीं जाते थे बल्कि सरकार उसके दर पर आकर खड़ी हो जाती थी. महेंद्र सिंह टिकैत के ठेठ गंवई अंदाज, कड़े तेवर, रसूख और व‍िशाल समर्थकों की ताकत के आगे कई बार सरकारों को झुकना पड़ा था.. तत्‍कालीन सीएम वीर बहादुर सिंह (Veer Bahadur Singh), मायावती (Mayawati) से लेकर पीएम राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) तक को, कैसे वीडियो में देखिए..

Category

🗞
News

Recommended