Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक पति ने चाकू से गला काट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसी के कारण विवाद होते रहते थे। सोमवार को भी उनमें इसी बात को लेकर विवाद हुआ है । विवाद के बाद उसे कहीं ले जाने के बहाने घर से बाहर लाया और नीछमा के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर उसका गला काट दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। सुनहरा थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि भूरी बाई उम्र 35 वर्ष की उसके पति कमल 40 वर्ष ने चाकू से गला काट कर हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended