Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहर के टंकी चौराहा स्थित थोक फल सब्जी मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक हो रही है। खास बात यह भी है कि प्याज की कीमत पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। जिले में नासिक किस्म का प्याज विक्रय के लिए ज्यादा आ रहा है । वर्तमान में प्याज की मांग भी बढ़ी हुई है। इसके चलते दामों में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है । प्याज के दाम इन दिनों 10 रुपये से लेकर 36 रुपये किलो तक चल रहे हैं। जो बाजार में 15 से 50 रुपये किलो तक मिल रहा है। बता दें कि जिले में प्याज की बड़ी मात्रा में पैदावार की जाती है। खास तौर पर नेफेड प्याज को ज्यादा रकबे में जिले में बोया जाता है । प्याज के दाम अच्छे मिलने से उत्पादक भी संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended