Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के कालीसिंध रेल्वे स्टेशन पर परिजन से बिछड़ी आठ वर्षीय बालिका को डायल-100 सेवा ने पुलिस अधिकारियों के माध्यम से चाइल्ड हेल्प लाईन के सुपुर्द किया। 16 फरवरी को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला शाजापुर थाना बेरछा के अंतर्गत कालीसिंध रेल्वे स्टेशन पर एक 08 वर्षीय बालिका मिली है ,जिसका परिजन से साथ छूट गया है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.12 को सूचना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक/प्रहलाद जाट और पायलेट अर्जुन वर्मा द्वारा मौके पर पहुँचकर बालिका को अपने संरक्षण मे लिया गया। बालिका को एफ.आर.व्ही. वाहन से थाने लाया गया। जहाँ थाना बेरछा अधिकारियों के माध्यम से बालिका को चाइल्ड हेल्प लाईन के सुपुर्द किया ।

Category

🗞
News

Recommended