Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। 15 फरवरी से टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके चलते फास्टैग नहीं लगवाने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठाना पड़ रही है । उन्हें दोगुनी राशि भुगतान करनी पड़ रही है। दूसरी और जिनके वाहनों पर फास्ट्रेक लगा है। वह टोल प्लाजा से बिना परेशान हुए निकल पा रहे हैं। जिले से आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक क्रमांक 52 निकला है ।पहले यह मार्ग टूलेन था किंतु अब यह फोरलेन हो चुका है। टोल नाका पर 16 बार एक साथ एक ही समय में गुजर सकते हैं । यहां सोमवार तक केश लेन व फास्ट्रेक दोनों तरह की व्यवस्थाएं थी । लेकिन सोमवार रात 12:00 बजे से व्यवस्था शासन के निर्देशानुसार बदल गई है।

Category

🗞
News

Recommended