Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लाहौरी निवासी धर्मेंद्र मंडलोई, भगवान सिंह, ब्रह्मानंद मंडलोई, सचिन चौधरी , प्रीति वाला के साथ चिटफंड कंपनी संचालक सीएमडी बालमुकुंद निवासी राजगढ, एमडी डॉक्टर गोरी लाल पाटीदार निवासी डूंगरी गोगटपुर और बालकिशन प्रजापति निवासी शाजापुर द्वारा बीमा के नाम पर रुपए वसूले और बाद में बीमा का लाभ देने से इंकार कर दिया । मामले में फरियादी कई साल से आरोपियो से रुपयों की मांग कर रहे हैं। बावजूद उन्होंने राशि नहीं दी। जिस पर पुलिस को शिकायत की गई। मामले में पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended