Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहर के टंकी चौराहा स्थित थोक फल सब्जी मंडी में बुधवार प्याज लहसुन और आलू की बंपर आवक हुई। स्थिति यह बनी कि मंडी में उपज बेचने आए किसानों के वाहनों की कतार मंडी से काफी दूर तक सड़क पर लग गई। उपज से भरे वाहन कई घंटे कतार में लगे रहे ।उल्लेखनीय है कि मंडी परिसर में वाहन पार्किंग के लिए स्थान की कमी है। जिसके कारण जिले के विभिन्न गांवों से आने वाले उपज से भरे वाहन सड़क पर ही एक के पीछे एक कतार में खड़े रहते हैं। कई बार काफी लंबी कतार लग जाती है। बुधवार को भी लगभग ऐसी ही स्थिति बनी।

Category

🗞
News

Recommended