Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम गंगलाखेड़ी में हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मामले में बहादुर सिंह पिता हरिसिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी गागलाखेड़ी ने 18 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि हनुमान मंदिर में प्रतिमा से आधा किलो चांदी का मुकुट अज्ञात बदमाश चोरी करके ले गया है । जिसकी कीमत करीब 25000 रुपये है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended