Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आईपीएल 2021 का ऑक्‍शन अब खत्‍म हो गया है. टीमों के पास भरपूर पैसा था और टीमों ने जमकर खर्च भी किया है. इस बीच दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल 2021 के ही नहीं, आईपीएल के अब तक के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. क्रिस मॉरिस को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा. इससे पहले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह थे, उन्‍हें साल 2015 में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. अब क्रिस मॉरिस ने उनका रिकार्ड तोड़ दिया है.

Category

🥇
Sports

Recommended