Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अनूपपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ आज पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा जन्मोत्सव 2021 के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन उद्गम स्थल पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं का पूजन किया। इस शुभ अवसर पर 108 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्या पूजन के बाद सामूहिक कन्या भोज भी कराया गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसा। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, कलेक्टर श्री चन्द्रमोहन ठाकुर समेत विभिन्न जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Category

🗞
News

Recommended